हरिद्वार पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही जारी आरोपी के कब्जे 10.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद एनडीपीएस अधिनियम में अभियोग पंजीकृत |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में भगवानपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत दौराने चैकिंग आरोपी कादिर पुत्र युनुस निवासी मक्खनपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार को 10.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ खेलपुर से खानपुर जाने वाली सडक पर आम के बाग के पास से पकड़ा गया । जिसके सम्बन्ध मे थाना हाजा पर एनडीपीएस अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

*नाम पता आरोपी
1- कादिर पुत्र युनुस निवासी मक्खनपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार।

*बरामदगी
1-10.20 ग्राम अवैध स्मैक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *