रिपोर्ट – वंश शर्मा
श्यामपुर | डायल 112 द्वारा थाना श्यामपुर को सूचना प्राप्त हुई कि गली नं0 04 कांगडी में एक परिवार के सदस्यों के मध्य आपसी विवाद को लेकर लडाई-झगडा व मारपीट हो रही है । इस सूचना पर तत्काल थाना पुलिस बल को मौके पर गया तो पाया कि उक्त पते पर एक ही परिवार के दो भाईयों तथा उनके पिताजी पारिवारिक मामूली कहासूनी के विवाद को लेकर एक- दूसरे के साथ लडाई-झगड़ा कर रहे थे तथा गाली- गलौच व मारपीट पर उतारू थे। जिनको काफी समझाने का प्रयास किया गया परंतु मारपीट व झगड़े पर उतारू ही रहे। मौके पर शान्ति भंग होने के अंदेशे से अन्य कोई चारा न देख तीनो व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 170 BNSS के जुर्म से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई |
नाम पता गिरफ्तार शुदा अभियुक्त गण-
(1) विशाल पुत्र चमनलाल, उम्र 25 वर्ष
(2) मनोज पुत्र चमनलाल, उम्र 29 वर्ष
(3) चमनलाल पुत्र स्व0 महेंद्र, उम्र 50 वर्ष
समस्त निवासीगण गली नंबर 04, ग्राम कांगड़ी थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार













Leave a Reply