नशीली दवाइयों, इंजेक्शन की खेप व नगदी के साथ मेडिकल स्टोर संचालक दबोचा A.N.T.F., ड्रग्स विभाग व कोतवाली ज्वालापुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर समाज को नशामुक्त करने के लिए जनपद स्तर पर लगातार किए जा रहे प्रयासों के बीच A.N.T.F., ड्रग्स विभाग व ज्वालापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम सराय में इमामबाड़ा चौक के पास रजत मेडिकल स्टोर में छापेमारी की । इस दौरान संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक रजत बब्बर को पुलिस हिरासत में लेकर नशीली दवाइयों व नशीले इंजेक्शनों के साथ-साथ ₹4200/- नगदी भी बरामद की। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 253/2025 धारा 8/22 NDPS एक्ट में पंजीकृत किया गया है। न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी है ।

विवरण आरोपित-
1-रजत बब्बर पुत्र विनोद बब्बर निवासी अंबेडकर नगर ज्वालापुर

बरामदगी-
1-अल्ट्रा बेन इंजेक्शन- 03
2-अल्ट्रा जस्ट टैबलेट- 38
3-लिजेसिक इंजेक्शन- 5
4-एक्सप्राम प्लस- 10
5-कफ सिरप कोडिंग सल्फेट- 02
6- ₹4200/- नगद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *