निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार चोरी करने वाला 01 चोर चढा हरिद्वार पुलिस के हत्थे तार को गलाकर, ताबा बेचने के फिराक में था आरोपी आरोपी के कब्जे से 02 बंडल साबूत व 02 बंडल गले हुये तार बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | नौशाद पुत्र लियाकत अली निवासी मौहम्मदपुर कुन्हारी थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार द्वारा अपने निर्माणाधीन मकान से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 6 बण्डल फिटिंग तार ग्रीस व कोस्टा कम्पनी चोरी करने के सम्बन्ध में सूचना दी जिसके सम्बन्ध में थाने पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया । क्षेत्र में हो रही विधुत तार चोरी की घटनाओं का SSP हरिद्वार द्वारा संज्ञान लेते हुये घटनाओं के अनावरण हेतु कोतवाली लक्सर को निर्देशित किया गया था, जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा मोटर चोरियों /विधुत तार चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु दिन/रात चैकिंग हेतु थाने से अलग-अलग पुलिस टीमो को अलग–अलग क्षेत्र में नियमित रुप से रवाना किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुये व मैनुअली व तकनिकी सहायता लेकर आरोपी की धरपकड हेतु क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी गयी जिसके परिणाम स्वरुप रात्रि मे आरोपी को 02 बंडल साबूत व 02 बंडल गले हुये तार व अवैध चाकू के साथ पकड लिया । पकडे गये आरोपी ने पूछताछ में निर्माणाधीन मकान से तार चोरी करने की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया । अवैध चाकू के सम्बन्ध मे बताया कि उक्त चाकू व अपनी सुरक्षा व लोगों को डराने धमकाने के लिये अपने पास रखता है ।

नाम पता आरोपी
शेर आलम उर्फ बुद्दु पुत्र अख्तर निवासी मौहल्ला ढाब सुल्तानपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।

बरामदगी-
1- 02 साबूत तार के बण्डल व 2 बण्डल गले हुये तांबे की तार
2-एक अदद अवैध चाकू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *