एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल(IPS) पहुंचे थाना कनखल पुलिस कर्मचारियों को दिया एक और तोहफा पूजा के लिए मंदिर और आम जनता के लिए थाना कार्यालय/ आगन्तुक कक्ष |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कनखल | एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने थाना परिसर में बने नवनिर्मित मंदिर / कार्यालय भवन का विधिवत उद्घाटन किया। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को संयम, श्रद्धा और सेवा की भावना से कार्य करने की प्रेरणा दी । थाना कार्यालय के पुराने भवन का जिर्णोधार कर नया थाना कार्यालय एंव आगन्तुक कक्ष बनाया गया जिससे आम जनता को सुविधा हो वह आसानी से थाने में पहुंचकर एक स्वच्छ वातावरण में अपनी फरियाद को रख सके । एसएसपी डोबाल ने थाना कार्यालय के नए भवन के निर्माण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इससे पुलिस कार्य प्रणाली और भी बेहतर और प्रभावी होगी और आमजन मानस को भी इसका फायदा होगा । इस दौरान कार्यक्रम में एसपी सिटी,एएसपी सदर, सीओ नगर/यातायात/रुड़की/ज्वालापुर एंव पुलिस अधिकारी/कर्मियों के साथ- साथ स्थानीय गणमान्य नागरिकों भी उपस्थिति रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *