4.30 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा नशा तस्कर |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बहादराबाद | एसएसपी हरिद्वार द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित क्रम में थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा नहर पटरी ज्वालापुर रोड से एक अभियुक्त को 4.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके विरुद्ध थाना बहादराबाद हरिद्वार पर मु0अ0सं0 234/25 धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम पता अभियुक्त
1- अभियुक्त शिवम सैनी पुत्र सुखवीर सिंह निवासी स्योहारा सफाकत थाना स्योहारा तहसील धामपुर जिला बिजनौर हाल निवासी देवनगर निकट कृपाला आश्रम थाना सिडकुल हरिद्वार उम्र 21 वर्ष

बरामदगी
4.30 ग्राम अवैध स्मैक मय तराजू बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *