रिपोर्ट – वंश शर्मा
कनखल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों कों नियमित रुप से क्षेत्र में अलग-अलग टीमे निकालकर सघन चैकिंग किये जाने निर्देशित किया गया है । जिसके अनुपालन में थाना कनखल पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान 01 व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ दबोचा गया । पकडे गये व्यक्ति के विरुद्ध थाना कनखल पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0स0 133/25 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तार अभियुक्त
1-घनश्याम पुत्र स्व0 गोमती निवासी बनकसिया थाना मोतीगंज जनपद उ0प्र0 उम्र- 42 वर्ष
बरामदगी
01 अदद नाजायज चाकू बरामद













Leave a Reply