नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की निरन्तर प्रभावी कार्यवाही शराब के धंधे में संलिप्त 02 आरोपी आये गिरफ्त में |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कोतवाली नगर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के नेत्तृव में रात्रि को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शराब के धंधे में संलिप्त 02 आरोपियों को मय अवैध देशी शराब के साथ थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानो से क्रमशः 1 कोणार्क टैम्पो ट्रेवलर स्टैण्ड के पीछे बनी झुग्गी झोपडी व वाल्मीकी चौक के पास 02 आरोपियों को पकड़ा गया । जिनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता आरोपी
1-ओमप्रकाश पुत्र स्व0 रमेश कुमार हाल निवासी- गुलजारी आश्रम वाली गली हरिहर चौक थाना रायवाला जनपद देहरादून, मूल पता- ग्राम महम थाना सिटी जिला रोहतक हरियाणा।
(25 टैट्रा पैक देशी शराब)
2-हेमन्त कश्यप पुत्र स्व0 वीरमा कश्यप निवासी भोलागिरी रोड केशवानी भवन कोतवाली नगर हरिद्वार।
(24 टैट्रा पैक देशी शराब)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *