रिपोर्ट – वंश शर्मा
कनखल | थाना कनखल पर सूचना प्राप्त हुयी कि थाना क्षेत्र बैरागी कैम्प के पास कुछ लोगों मे काफी झगडा हो रहा है इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पंहुचे तो काफी भीड इकठ्ठी हुयी व तीन व्यक्ति आपसे मे एक दूसरे पर मरने मारने पर उतारु थे जहां पर तीनों व्यक्ति सरेआम हल्ला कर उत्पाद मचा रहे थे तथा इनके इस कृत्य से कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती थी । काफी समझाने का प्रयास किया गया किन्तु नही माने अन्य कोई चारा न देख उक्त आरोपियों के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी ।
नाम पता आरोपी
1- चेतन कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी बैरागी कैम्प थाना कनखल हरिद्वार।
2- शैलेन्द्र उर्फ भोला पुत्र कन्हैयालाल निवासी बैरागी कैम्प थाना कनखल हरिद्वार।
3- प्रदीप उर्फ छांगा पुत्र स्व0 महेन्द्र कुमार नि0 बारहकोठी कनखल हरिद्वार।













Leave a Reply