नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने धर नाबालिग को को किया सकुशल बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वादिया निवासी मोहम्मदपुर कुन्हारी थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को आरोपी सोयब पुत्र नोशाद निवासी मौहम्मदपुर कुन्हारी थाना कोतवाली लकसर तहसील व जिला हरिद्वार द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी सूचना पर कोतवाली लक्सर पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर घटना के सम्बन्ध में उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण व वाछिंत/ईनामी अभियुक्तगण की धरपकड़ हेतु कोतवाली लक्सर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । SSP जनपद हरिद्वार द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुपालन में कोतवाली लक्सर द्वारा पुलिस टीमे गठित कर अपहर्ता की तलाश व आरोपी की गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया । गठित पुलिस टीमों द्वारा अपहर्ता की तलाश/आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित अलग-अलग स्थानों पर तलाश करने पर नाबालिग को सकुशल बरामद किया गया । वाछिंत आरोपी की धरपकड हेतु आरोपी के सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी लेकिन आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था । वाछिंत चल रहे आरोपी सोयब को लक्सर पुलिस द्वारा लक्सर क्षेत्र से पकड गया ।

नाम पता आरोपी
सोयब पुत्र नोशाद निवासी मौहम्मदपुर कुन्हारी थाना कोतवाली लकसर तहसील व जिला हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *