इब्राहिमपुर पथरी में दुल्हे के मामा की हत्या मामले में हरिद्वार पुलिस का एक्शन हत्या मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 02 वांछित को दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथऱी | थाना पथरी के ग्राम इब्राहिमपुर निवासी युवक शाहरुख की बारात के दौरान बस में दुल्हे के मामा मुजम्मिल द्वारा छोटे बच्चो को सीट न होने के चलते बस से नीचे उतारा गया था जिससे नाराज होकर उसी गांव के निसार आदि द्वारा की गई मार पीटाई के कारण मुजम्मिल की मृत्यु हो गई थी और सभी आरोपी मौके से फरार हो गये थे । सूचना मिलने पर थाना पथरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर भौतिक तथा वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गये। शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही करने के साथ ही मृतक के मामा इमरान की लिखित तहरीर के आधार पर थाना पथरी में मु0अ0सं0 261/2025 धारा धारा 103(1)/190/191(2)/191(3) बीएनएस बनाम निसार आदि पंजीकृत किया गया । प्रकरण की जानकारी मिलने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर आरोपियो की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने सभी सम्भावित स्थानो पर गहन तलाशी अभियान चलाते हुए रात अलीपुर स्थित आम के बाग के पास से घटना में शामिल दो आरोपियों निसार एवं आदिल को दबोचा। पकड़े गए हत्यारोपियों की निशांदेही पर पुलिस टीम ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की फुंकनी व संडासी बरामद की । पूछताछ में हत्यारोपियों ने बताया कि मृतक द्वारा बारात की बस से सिर्फ उनके परिवार के छोटे बच्चो को जबरदस्ती उतारने पर विवाद हो गया था जो जल्द ही गाली गलौच और मारपीट में बदल गई। इसी दौरान आरोपियों ने लोहे की फुंकनी, संडासी से पीट पीटकर मुजम्मिल की हत्या कर दी । पकड़े गए आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश करवाते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 261/2025, धारा धारा 103(1)/190/191(2)/191(3) बीएनएस

पकड़े गए हत्यारोपी-
1- निसार पुत्र इस्माईल निवासी इब्राहिमपुर थाना पथरी
2- आदिल पुत्र निसार निवासी उपरोक्त

बरामदगी-
लोहे की फुंकनी व संडासी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *