रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | रामगढ़ खडखड़ी निवासी 09 वर्षीय बच्ची के शाम 4:00 अपने घर से कहीं चले जाने व काफी खोजने पर भी न मिलने पर परेशान होकर बच्ची के परिजनों ने चौकी खड़खड़ी पुलिस से संपर्क किया । बच्ची की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत मशक्कत करते हुए 16 घंटे के अंदर गायब हुई बच्ची को सकुशल ढूंढ निकाला एवं उसे परिजनों के सुपुर्द किया । बच्ची को वापस पाकर भावुक परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं मददगार व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।













Leave a Reply