66 भिक्षुकों के खिलाफ बैगर एक्ट के तहत मुकदमें किए गए पंजीकृत |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | प्रचलित चारधाम यात्रा के दौरान हर की पैड़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम आवागमन के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर आज सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने हरकी पैडी क्षेत्र में घाटो पर अलग-अलग पुलिस टीमों को रवाना कर विशेष अभियान चलाते हुए आने जाने वाले यात्रियो से जबरदस्ती भीख मांगकर उन्हे परेशान कर रहे कुल 66 भिखारियों को पकड़कर उनके खिलाफ बैगर एक्ट के तहत मुकदमे पंजीकृत किए गए। पकड़े गए सभी भिक्षुक को नियमानुसार मा0 न्यायालय के आदेश पर भिक्षुक गृह में दाखिल किया जाएगा। चारों ओर से भिक्षुकों से घिरे रहने पर यात्रियों का सामान चोरी होने का भी खतरा रहता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *