रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | लक्सर क्षेत्र में हो रही लगातार विधुत तार चोरी की घटनाओ का SSP हरिद्वार द्वारा संज्ञान लेते हुये घटनाओं के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था जिसके अनुपालन में लक्सर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के गांवो में हो रही विधुत तार चोरियों की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु रात्रि में चैकिग हेतु थाना/चौकियों से अलग-अलग पुलिस टीमो को अलग अलग क्षेत्र में नियमित रुप निगरानी हेतु लगायी गयी थी । पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी व पतारसी सुरागरसी कर थाना/चौकी रायसी क्षेत्र में चोरी की कही घटनाओं को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तगणों को लक्सर क्षेत्र से 70 किग्रा विधुत तार लम्बाई करीब 500 मीटर के साथ गिरफ्तार किया गया । पकडे दोनों व्यक्तियों ने पूछताछ में थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से अलग –अलग तिथियों को विधुत पोलो से खेतो में लगें ट्यूवैल तक के विधुत तार चोरी करने की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 511/25 धारा 136/137 वि0 अधि0
मु0अ0सं0 455/25 धारा 136/137 वि0 अधि0
मु0अ0सं0 325/25 धारा 136/137 वि0 अधि0
मु0अ0सं0 363/25 धारा 136/137 वि0 अधि0
मु0अ0सं0 364/25 धारा 136/137 वि0 अधि0
मु0अ0सं0 409/25 धारा 136/137 वि0 अधि0
मु0अ0सं0 435/25 धारा 136/137 वि0 अधि0
मु0अ0सं0 447/25 धारा 136/137 वि0 अधि0
गिरफ्तार अभियुक्त
1-मनीष पुत्र कुमार पुत्र प्रेम चन्द निवासी ग्राम भट्टीपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 26 वर्ष
2-आदित्य पुत्र भरत सिहं निवासी ग्राम भट्टीपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष
बरामदगी-
1- 70 किग्रा विधुत तार लम्बाई करीब 500 मीटर
2-घटना में प्रयुक्त मो0सा0 यूके08एएस9299













Leave a Reply