रिपोर्ट – वंश शर्मा
कनखल | प्रभा देवी पत्नी अजय, निवासी जगजीतपुर द्वारा अपनी चाय की दुकान में आग लगाए जाने के संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध थाना कनखल में मु.अ.सं.- 113/25 धारा 351(3), 326(जी), 324(4) BNS व 3(1)(छ) SC/ST एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । इस प्रकार के कृत्य को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा दोषियों को तुरंत सजा दिलाने हेतु निर्देशित किया गया । घटना की जाँच हेतु CO सिटी को नियुक्त किया गया वह थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया। घटना के अनावरण हेतु कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिनमें दो युवक आग लगाकर मौके से भागते हुए दिखाई दिए । सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों अभियुक्तों की पहचान की गई । एक अभियुक्त शिवांग चौहान को हिरासत में लिया गया जबकि दूसरे नाबालिग को बाल कल्याण अधिकारी की निगरानी में लिया गया है । नाबालिग को उसके माता-पिता की अभिरक्षा में बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
नाम पता अभियुक्त-
1. शिवांग चौहान पुत्र अजय चौहान, निवासी फेरुपुर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार
2. विधि का उल्लंघन करने वाला किशोर (नाम गोपनीय)













Leave a Reply