सराय क्षेत्र में फायरिंग मामले में एसएसपी डोबाल का कड़ा रुख एक्शन में आयी पुलिस ने 06 छुट भैये और धरे, 01 नाबालिक भी पकड़ा तमंचा, कारतूस सहित वारदात में इस्तेमाल अन्य हथियार बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा 

ज्वालापुर | ग्राम सराय में दो अलग-अलग पक्षों के बीच पूरानी रंजिश के चलते मारपीट व फायरिंग होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महेश और रंजीत नाम के युवकों को गिरफ्तार कर कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 225/2025 धारा 3(5), 191 (2), 191(3), 190, 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट 4/25 आर्म्स एक्ट में जेल भेजा था तथा प्रकरण से जुड़े अन्य युवकों की सरगर्मी से तलाश शुरु की थी । अलग-अलग टीमों द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर छापेमारी कर आज दिनांक 12/05/2025 को 06 आरोपी युवकों को दबोचने के साथ ही एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया। पकड़े गए युवकों के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस, 01लाठी, 01 बेसबॉल का डंडा, 01सरिया, 01 चाकू व 01 तलवार बरामद की। सभी आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

पकड़े गए आरोपित-
1- वंश सैनी उर्फ़ बशी पुत्र प्रदीप सैनी उम्र 19 वर्ष
2-अभय चौहान पुत्र अजय चौहान उम्र 23 वर्ष
3-अंकित चौहान पुत्र ऋशिपाल चौहान अमित 24 वर्ष
निवासीगण सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार
4-सौरभ कुमार पुत्र बाबूराम उम्र 20 वर्ष
5-मोहित पुत्र छत्रपाल उम्र 20 वर्ष
6-हिमांशु पुत्र रामपाल उम्र 18 वर्ष
निवासी गण जमालपुर कला थाना कनखल जनपद हरिद्वार
व 01 नाबालिक

बरामदगी-
1- तमंचा 315 बोर- 01
2- जिंदा कारतूस- 02
3- लाठी- 01
4- बेसबॉल का डंडा- 01
5- सरिया- 01
6- चाकू- 01
7- तलवार- 01

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *