24 घण्टे के अन्दर स्कूटी चोर आए गिरफ्त में, चोरी स्कूटी के साथ 02 को दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | उमेश चन्द्र जोशी निवासी जगदीशपुर कनखल ने उपस्थित थाना आकर एक किता तहरीर दी कि उनकी स्कूटी एक्टिवा जिसे भारामल का घेर अपर रोड निकट राणा भवन हरिद्वार के पास खडा किया गया था, को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गय। शिकायत पर कोतवाली हरिद्वार पर मु0अ0सं0 276/25 धारा- 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । माल बरामदगी व आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने आसपास व सम्भावित स्थानो पर सबूत जुटाते हुए 24 घंटे के भीतर 02 आरोपित को चोरी हुयी एक्टिवा के साथ धरा गया। अभियोग में धारा- 317(2) 3(5) BNS की बढोत्तरी कर विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

मु0अ0सं0-276/2025, धारा- 303(2),317(2), BNS व धार 317(2), 3(5) BNS

ववरण आरोपित- 1-माईकल एण्ड रूस पुत्र डैनी निवासी राजपुर रोड गली नंबर 4 कैनाल रोड़ थाना राजपुर जनपद देहरादून उम्र 22
2-कुलदीप सिंह पुत्र टीकम सिंह निवासी राजपुर रोड सिटी मॉल के पास कैनाल रोड़ वारी गाड़ी बस्ती गली नंबर 05 थाना राजपुर जनपद देहरादून उर्म 24 वर्ष

बरामदगी-
स्कूटी वाहन एक्टिवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *