देहरादून मे पंजीकृत गुमशुदा लड़की को खोजबीन करते हुए बरामद कर किया देहरादून पुलिस के सुपुर्द |

लक्सर | प्रातः थाना जीआरपी लक्सर के व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की एक लड़की घर से बिना बताए कहीं चली गई है, उक्त लड़की का फोटो भी व्हाट्सएप ग्रुप में सेंड किया गया । जीआरपी कर्मियों द्वारा तत्काल सूचना पर लक्सर रेलवे स्टेशन पर सर्च किया गया उक्त लड़की प्लेटफार्म नंबर -03 पर बैठी मिली लड़की के साथ एक लड़का भी बैठा था । पूछताछ करने पर लड़की ने अपना नाम/पता – कैनाल रोड हरबर्टपुर विकास नगर देहरादून बताया | दोनों को थाना कार्यालय लाया गया जाकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त लड़की के संबंध में थाना विकास नगर चौकी हरबर्टपुर में गुमशुदगी-16/25 पंजीकृत है । बाद लड़की को महिला कांस्टेबल की निगरानी में थाना कार्यालय में बैठाया गया व इस संबंध में थाना विकास नगर से संपर्क कर अवगत कराया गया । उक्त महिला व पुरुष को अग्रिम कार्यवाही हेतु कांस्टेबल संजय कुमार मुस्तैना चौकी हरबर्टपुर थाना विकास नगर देहरादून महिला के पिता की मौजूदगी मे सकुशल सुपुर्द किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *