थाना कोतवाली ऋषिकेश मे पंजीकृत अभियोग से संबंधित 03 गुमशुदा बालको को जीआरपी ने ढूंढ़कर किया सकुशल सुपुर्द |

हरिद्वार | थाना जीआरपी हरिद्वार पर थाना कोतवाली ऋषिकेश देहरादून पुलिस द्वारा सूचना दी गई कि थाना क्षेत्र से तीन बालक लापता है, जिनके संबंध में अंतर्गत धारा-140 BNS बनाम अज्ञात मुकदमा पंजीकृत है । आज गुमशुदा/अपहृत की हरिद्वार रेलवे स्टेशन के आसपास होने की सूचना प्राप्त हुई है। प्राप्त सूचना के आधार थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर एक टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उक्त तीनों बालको की खोजबीन हेतु अभियान चलाया गया । जिसके क्रम में टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए खोजबीन कर उक्त तीनों बालकों को थाना जीआरपी लक्सर क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन रुड़की से सकुशल बरामद करते हुए संबंधित पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय पुलिस एवं उक्त बालकों के परिजनों के आने पर उक्त बालकों को उनके सपुर्द किया गया। गुमशुदा/अपहृत बालकों की सकुशल बरामदगी पर परिजनों एवं पुलिस द्वारा थाना जीआरपी हरिद्वार पुलिस की सराहना की गई ।

सकुशल बरामद गुमशुदा
बालक उम्र 14 वर्ष
बालक उम्र-15 वर्ष
बालक उम्र-15 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *