नशा तस्करों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी 04 नशा तस्कर दबोचे, 20 लीटर कच्ची शराब बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी कोतवाली/थानो के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को अवैध नशीले पदार्थो पर प्रभारी अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया जिसके अनुपालन में लक्सर पुलिस द्वारा नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री रोकने के लिये थाना स्तर पर पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में एक्टिव किया गया । गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्र में सक्रिय रहकर जगह-जगह छापेमारी कर 04 शराब तस्करों को लक्सर क्षेत्र से अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अवैध शराब के साथ पकडे गये व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0-498/25 धारा- 60 आबकारी अधिनियम बनाम पप्पन
2-मु0अ0सं0-499/25 धारा- 60 आबकारी अधिनियम बनाम सुशील
3-मु0अ0सं0-500/25 धारा- 60 आबकारी अधिनियम बनाम चरण सिह
4-मु0अ0सं0-501/25 धारा- 60 आबकारी अधिनियम बनाम अमरपाल

गिरफ्तार अभियुक्त
1-पप्पन पुत्र तेलूराम निवासी ग्राम महारजपुर कला थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार
2-सुशील पुत्र राम सिह निवासी ग्राम टाण्डा भागमल कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार
3-चरण सिह पुत्र तारा सिह निवासी टाण्डा भागमल कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार
4-अमरपाल पुत्र फूल सिह निवासी टाण्डा भागमल कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार

बरामदगी कच्ची शराब
20 लीटर अवैध कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *