रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्ति देवभूमि” अभियान को सफल बनाने हेतु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद हरिद्वार को नशा मुक्त करने तथा नशा (स्मैक, चरस, गांजा, अवैध शराब आदि) तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के साथ-साथ युवाओं व छात्रों को जागरुक करने के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया हैं । इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस टीम द्वारा रायसी क्षेत्रान्तर्गत हर्ष डिग्री कॉलेज में “पुलिस पाठशाला” का आयोजन किया गया । इस जागरुकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाली घातक बीमारियों, आत्मरक्षा के उपाय, महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराध व ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव उनके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई । स्कूल के बच्चों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपने मन के विचार भी पुलिस के समक्ष रखे व समाज के अच्छे नागरिक बनने का प्रण लिया ।













Leave a Reply