एस0पी0 जीआरपी के निर्देशन मे जीआरपी ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार अपराधी आदतन किस्म का अपराधी है, पूर्व मे भी जा चुका है जेल |

लक्सर | पुलिस अधीक्षक जीआरपी उत्तराखण्ड के निर्देशन मे थाना जीआरपी हरिद्वार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-19/25 धारा- 2/3 गैग्स्टर अधि0 बनाम सतेन्द्र मे मुकदमा उपरोक्त मे वांछित व फरार अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु थानास्तर पर टीम गठित करते हुए गठित टीम द्वारा सर्विलांस व मैनूएल पुलिसंग के माध्यम से ठोस पतारसी-सुरागरसी करते हुये फरार चल रहे अभियुक्त सतेन्द्र कुमार पुत्र कलवा सिह निवासी- रसुलपुर थाना व तह0-चांदपुर जिला- बिजनौर,उ0प्र0 उम्र- 29 वर्ष को ज्वालापुर थाना क्षेत्रान्तर्गत से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त आदतन किस्म का अपराधी है जो पूर्व मे थाना जीआऱपी हरिद्वार से जेल जा चुका है, अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास–
01-मु0अ0सं0- 07/25 धारा- 305(B),317(2),3(5),313 बी0एन0एस) चालानी थाना जीआरपी हरिद्वार
02-मु0अ0सं0-08/25 धारा-305(B),317(2),3(5),313 बी0एन0एस) चालानी थाना जीआरपी हरिद्वार,
03-मु0अ0सं0-09/25,धारा-305(B),317(2),3(5),313 बी0एन0एस) चालानी थाना जीआरपी हरिद्वार
04-मु0अ0सं0-13/25 धारा-305(B),317(2) बी0एन0एस0 चालानी थाना जीआरपी हरिद्वार
05-मु0अ0सं0-59/2024 धारा-379,411 भादवि चालानी थाना जीआरपी हरिद्वार,
06-मु0अ0सं0-60/2024 धारा-379,411 भादवि चालानी थाना जीआरपी हरिद्वार
07-मु0अ0सं0-19/2025 धारा- 2/3 गैंग0 अधि0 चालानी थाना जीआऱपी हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *