हरिद्वार पुलिस की वारंटियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी 01 फरार वारंटी आया गिरफ्त में, विधिक कार्यवाई जारी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गैर जमानती वारंट की तामील किए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । विगत काफी दिनों से विभिन्न मामलों में फरार चल रहे वारंटी जिसकी तलाश हेतु पूर्व में सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी गई परंतु वारंटी शातिर किस्म के अपराधी थे जिस कारण लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था । कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा विशेष टीम का गठित कर आरोपी के मस्कन में दबिश दी गई जिसके फलस्वरूप निम्न वारंटी को पकड़ा गया ।

नाम पता वारंटी
1- सुबोध पुत्र सतपाल निवासी ग्राम हथियाथल कोत0 मंगलौर जिला हरिद्वार वाद- 1466/22 धारा 323,325,452,504 आईपीसी

पुलिस टीम
1- उ0नि0 वीरपाल
2 -कांनि0 विनोद वर्तवाल
3- कांनि0 अरुण चमोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *