अवैध चाकू के साथ एक आरोपी आया पुलिस की हिरासत में आर्म्स एक्ट में किया अभियोग पंजीकृत |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा बॉर्डर/कस्बा/ अन्य क्षेत्रों में सघन चैकिंग किए जाने के आदेश दिए गए थे । आदेश के अनुपालन में थानाध्यक्ष पथरी द्वारा क्षेत्र मे चैकिंग किए जाने हेतु टीमों का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा ग्राम पदार्था से दौराने संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग में एक आरोपी को एक अदद चाकू के साथ पकड़ा गया । जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता आरोपी
कृष्णा पुत्र बुध सिंह निवासी ग्राम दुर्गागढ थाना पथरी जनपद हरिद्वार।

बरामद माल
एक अदद चाकू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *