01शराब तस्कर चढा हरिद्वार पुलिस के हत्थे आरोपी के कब्जे 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर द्वारा थाना स्तर पर अलग -अलग पुलिस टीमों लगाकार क्षेत्र में एक्टीव किया गया । गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र में सक्रिय रहकर चौकी सुल्तानपुर क्षेत्र से डूगरपुर लक्सर निवासी अमित नाम के शराब तस्कर को अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया । अवैध शराब के साथ पकडे गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम पता आरोपी
अमित पुत्र प्रताप सिंह निवासी डूगरपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।

बरामदगी
10 लीटर अवैध कच्ची शराब।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *