हरिद्वार पुलिस ने ₹ 5000/-के ईनामी को धर दबोचा धोखाधडी के मामले मे वर्ष 2023 से था फरार न्यायालय द्वारा किये थे वारण्ट जारी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कनखल | वादी कुलदीप सिहं पुत्र बिक्रम सिहं निवासी शिवपुरा मौहल्ला कनखल हरिद्वार द्वारा थाना हाजा पर तहरीर दी कि सानू कुमार पुत्र संजय कुमार द्वारा वादी की इनोवा कार छोडने दिल्ली जाना व कार को वापस न करने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत किया गया । आरोपी की गिरफ्तारी हेतु कनखल पुलिस द्वारा कई बार दविशें दी गयी किन्तु आरोपी सातिर किस्म का है जो बार-बार अपनी लोकेशन बदलता रहा न्यायालय द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु वारण्ट भी जारी किये गये लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहा था । जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ₹5000/- का ईनाम घोषित किया गया | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कनखल महोदय के नेतृत्व मे थानास्तर से पुलिस टीम का गठन किया गया । उक्त पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी सोनू कुमार को बैरागी कैम्प से पकड़ा गया ।

नाम पता ईनामी
सानू कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी जैतपुर नई दिल्ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *