हरिद्वार पुलिस एवं प्रशासन की अवैध मदरसों के विरुद्ध कार्रवाई जारी बिना पंजीकरण एवं वैध दस्तावेजों के संचालित मदरसों पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

झबरेड़ा | तहसील रुड़की की प्रशासनिक टीम, थाना झबरेड़ा पुलिस एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की संयुक्त टीम द्वारा थाना झबरेड़ा क्षेत्रान्तर्गत दो अवैध मदरसों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई । ग्राम खाता खेड़ी स्थित सराजुल कुर्रान मदरसा एवं ग्राम पाडुली गेंदा स्थित अरबिया रहमिया मदरसा के संचालकों से वैध पंजीकरण एवं संचालन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, परंतु किसी भी संस्था द्वारा कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। वैध दस्तावेजों के अभाव में दोनों मदरसों को प्रशासन द्वारा मौके पर सील कर दिया गया । इस कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी रुड़की, नायब तहसीलदार रुड़की थाना झबरेड़ा से प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह, पुलिस बल एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारीगण मौके पर उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *