NEET परीक्षा को लेकर हरिद्वार पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम परीक्षा ड्यूटी में तैनात फोर्स को एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने किया ब्रीफ |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | NEET परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा परीक्षा ड्यूटी में लगे फोर्स को पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में ब्रीफ किया गया । सुरक्षा के दृष्टिगत सभी परीक्षा केंद्रो को 5 जोन एवं 9 सेक्टर में विभाजित करते हुए एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा को नोडल अधिकारी किया गया नियुक्त किया गया है । परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में फोर्स तैनात करने के साथ साथ समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में परीक्षा के दौरान भ्रमण शील रहने के निर्देश दिए गए हैं । प्रत्येक पुलिसकर्मी निर्धारित समय पर अपने अपने ड्यूटी स्थल पर पहुँच जाएगे । पुलिस बल अपने अधिकार क्षेत्र के अंदर परीक्षा केंद्र और उसके आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्था बनाए रखेंगे । उक्त परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु लगभग 200 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *