रिपोर्ट – वंश शर्मा
पथरी | उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि नशीली दवाइयां इंजेक्शन) तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देश के अनुपालन में थाना पथरी पुलिस थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान धनपुरा पीर के पास से एक मोटर साइकील सवार आरोपी सोएब पुत्र मुन्तजिर क़ो 05.10 ग्राम अवैध स्मेक के साथ पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध थाना पथरी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता आरोपी
शोएब पुत्र मुन्तजिर निवासी धनपुरा थाना पथरी हरिद्वार।
बरामदगी
05.10 ग्राम अवैध स्मैक
परिवहन में प्रयुक्त मो0सा0 स्प्लेंडर।













Leave a Reply