एस0पी0 जीआरपी के नेतृत्व मे लगातार हो रहा चोरियो का खुलासा 02 अभियुक्तों को जीआरपी ने चोरी के फोनो के साथ किया गिरफ्तार |

हरिद्वार | वादी निवासी-भगवानपुर, हरिद्वार के द्वारा स्वयं का मोबाइल वीवो अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने बाबत दी गई तहरीर के आधार पर थाना जीआरपी हरिद्वार पर मु0अ0सं0-31/25 धारा- 303(2)BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । उक्त अभियोग के अनावरण हेतु तृप्ति भट्ट पुलिस अधीक्षक रेलवेज के दिशा- निर्देशन मे थानाध्यक्ष जीआरपी हरिद्वार के नेतृत्व में जीआरपी/आरपीएफ की संयुक्त टीमका गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा प्रभावी सुराग रासी पतारसी करते हुए प्राप्त सूचनाओं के आधार पर चोरी की उक्त घटना का खुलासा करते हुए मुकदमा उपरोक्त सम्बन्धित चोरी गए मोबाईल वीवो सहित अभि0 बलदेव पुत्र गोविंद सिंह नि0- झिवली थाना- लंबगांव जिला- टिहरी गढ़वाल उम्र-25 वर्ष

प्रदीप कुमार पुत्र दीवान राम निवासी गांव फर्कांडे थाना- गैरसैंण जिला- चमोली उम्र-33 वर्ष
को अन्तर्गत धारा 303(2),317(2)BNS मे गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ अभि0गण–
पूछताछ में अभि0 गणों द्वारा मुक़दमा वादी का मोबाइल फोन वीवो चोरी करना व चोरी का मोबाइल कब्जे से बरामद होना स्वीकार करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *