चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्यवाही, स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर सूरज कश्यप उर्फ ड्रामा व उसकी पत्नी गिरफ्तार |

चम्पावत । रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/प्रभारी एसओजी को आदेशित किया गया है | उक्त कम्र में विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में एसओजी, थाना बनबसा पुलिस एवं एसएसबी टीम द्वारा सूचना संकलन व कुशल सुरागरसी-पतारसी करते हुए गाड़ीगोठ को जाने वाले रास्ते पर ग्राम पंपापुर थाना बनबसा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK03 TA 2607 (आर्टिका) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन सवार अभियुक्त व उसकी पत्नी के कब्जे से 45 ग्राम अवैध स्मैक तथा 50,700 रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सूजर कश्यप उर्फ ड्रामा के रूप में हुई, जो वर्तमान में थाना बनबसा का हिस्ट्रीशीटर है। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में 15 अभियोग पंजीकृत हैं। व उक्त अभियुक्त पूर्व में हत्या के एक मामले में संलिप्त था जिसको म0न्या0 से आजीवन की सजा हुई है जो की माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल से जमानत पर बाहर चल रहा था ।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनबसा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

🔰 अभियुक्तगणों का नाम व पता
1- सूरज कश्यप उर्फ ड्रामा पुत्र स्व0 राम अवतार कश्यप निवासी वार्ड न0-7 अग्रसैन धर्मशाला के पीछ थाना बनबसा जिला चम्पावत उम्र- 33 वर्ष
2-मीनू कश्यप पत्नी सूरज कश्यप निवासी वार्ड न0-7 अग्रसैन धर्मशाला के पीछ थाना बनबसा जिला चम्पावत उम्र – 30 वर्ष
📌 बरामदगी
1- 45 ग्राम अवैध स्मैक
2- 50,700/- रुपय नगद
3- वाहन सं0- UK03 TA 2607 (आर्टिका)

♦ अपील – सार्वजनिक सहयोग से ही उत्तराखंड को ड्रग-मुक्त बनाया जा सकता है। कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे या आपके आस-पास कोई नशीले पदार्थों का व्यापार या अन्य संदिग्ध गतिविधी दिखे तो कृपया टोल-फ्री नंबर 112/निकटवर्ती थाना/चौकी पर सूचना दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *