चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार में माँ पूर्णागिरी मेला व जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जनपद में आने वाले श्रद्धालुओं, शोभा यात्राओं एवं मेलों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
अभियान के मुख्य बिंदु—
📌 अवांछित गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई
📌 संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन चेकिंग
📌 बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, बाजार एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता
📌 सभी एंट्री/एग्जिट प्वॉइंट्स पर कड़ी निगरानी
📌 एल्कोहॉल मीटर के माध्यम से चेकिंग एवं चालानी कार्रवाई
उद्देश्य—
जनपद में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों की रोकथाम, सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करना एवं आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देना।
अपील —
किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें—
📞 आपातकालीन नम्बर: 112
या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।
















Leave a Reply