शारदा घाट टनकपुर में जल पुलिस की तत्परता से 10 वर्षीय बालक की जान बची |

चम्पावत । शारदा घाट टनकपुर में स्नान के दौरान एक 10 वर्षीय बालक का पैर फिसल जाने से वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घटना को देखकर वहां मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया और सहायता के लिए पुकार लगाई । शारदा घाट पर तैनात जल पुलिस के जवानों ने शोर सुनते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर बिना देर किए रेस्क्यू अभियान चलाया। जल पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बालक को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया गया । बालक को सकुशल बाहर निकालने के बाद उसे आवश्यक सहायता प्रदान की गई तथा उसके परिजनों को सौंप दिया गया। समय रहते जल पुलिस की तत्परता और साहसिक प्रयास से एक बड़ा हादसा टल गया ।

अपने बालक को सुरक्षित पाकर परिजनों द्वारा चंपावत पर लिखा आभार व्यक्त किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *