चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा पुलिस लाइन चम्पावत में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी प्रभारी निरीक्षकों थानाध्यक्षों एवं शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई । गोष्ठी में विगत माह में दिए गए निर्देशों की अनुपालन स्थिति की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं/शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा जनसुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सेवा संबंधी समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए । एसपी महोदया द्वारा पुलिस मुख्यालय एवं रेंज स्तर से संचालित अभियानों में शत-प्रतिशत प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ।
*एसपी द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश—*
🔹 नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई: मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की सुरागरसी-पतारसी कर ड्रग्स/स्मैक तस्करों को चिन्हित करते हुए कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
🔹 गिरफ्तारी प्रक्रिया में पारदर्शिता: सभी विवेचक गिरफ्तार व्यक्ति को गिरफ्तारी का आधार एवं कारण लिखित रूप से अनिवार्यतः उपलब्ध कराएं।
🔹 FSL मामलों का शीघ्र निस्तारण: FSL में लंबित मालों की सूची तैयार कर उनके शीघ्र परीक्षण हेतु आवश्यक पत्राचार किया जाए।
🔹 लंबित विवेचनाओं पर विशेष ध्यान: विवेचनाओं एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
🔹 E-बीट बुक का शत-प्रतिशत उपयोग: सभी बीट कर्मचारियों को E-बीट बुक/E-बीट एप्लीकेशन का उपयोग सुनिश्चित कर बीट क्षेत्र से संबंधित समस्त विवरण नियमित रूप से अपलोड किए जाएं।
🔹 यातायात व्यवस्था: वाहन चेकिंग के दौरान एल्कोहल मीटर का प्रयोग कर शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के अधिक से अधिक चालान किए जाएं।
🔹 ईनामी अपराधी एवं वारंटी: ईनामी अपराधियों एवं NBW/BW वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीमें गठित कर अभियान चलाया जाए तथा शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित की जाए।
🔹 किरायेदार सत्यापन: थाना क्षेत्रों में विशेष किरायेदार सत्यापन अभियान चलाकर बिना सत्यापन निवास कर रहे व्यक्तियों एवं संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए।
🔹 गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश: गुमशुदगी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए SOP के अनुसार कार्यवाही की जाए तथा आवश्यकता अनुसार विशेष टीमें गठित कर गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश सुनिश्चित की जाए।
🔹 सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित सहायता: प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत प्राप्त TMS Requests का समयबद्ध सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समय पर निःशुल्क उपचार का लाभ मिल सके।
🔹 साइबर अपराध पर त्वरित कार्रवाई: साइबर अपराधों में तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत किए जाएं तथा संबंधित सभी साइबर पोर्टलों पर शत-प्रतिशत कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
🔹 फायर सेफ्टी पर विशेष जोर: थाना प्रभारियों द्वारा फायर स्टेशन के साथ समन्वय स्थापित कर बड़े संस्थानों, होटल, रिजॉर्ट, बैंक्वेट हॉल, बड़ी इमारतों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत फायर ऑडिट एवं जागरूकता अभियान चलाया जाए।
इसके अतिरिक्त सिटीजन पोर्टल, ICJS, CRIMAC,JMIS,CEIR,NATGRID,उत्तराखण्ड पुलिस ऐप, GIS पोर्टल, IIF-1 से IIF-10 तक के फॉर्म, बीट बुक, जीपनेट, मिशन वात्सल्य, प्रतिबिम्ब ऐप, NDPS फार्म-F, साइबर पोर्टल, संयोग पोर्टल एवं सर्विलांस से संबंधित पोर्टलों पर शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
*उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मानित*
गोष्ठी के दौरान ड्यूटी के प्रति उत्कृष्ट समर्पण एवं सराहनीय कार्य करने वाले हेड *कांस्टेबल 91 ना0पु0 कमल कुमार* को “Best Employee of the Month (September-2026)” घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
*सम्मानित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी—*
1. हे0का0 कमल कुमार — Best Employee of the Month, September-2026
2. उ0नि0 बुद्धि बल्लभ पाण्डेय
3. उ0नि0 हरीश प्रकाश — दूरसंचार
4. हे0का0 नासिर हुसैन — SOG
5. हे0का0 हरीश कन्याल — अभिसूचना इकाई
6. कानि0 ललित चौधरी — SOG
7. कानि0 राजकुमार — SOG
8. कानि0 उमेश राज — SOG
9. कानि0 योगेश जोशी — यातायात सेल
10. कानि0 दीपक कुमार — कोतवाली पंचेश्वर
11. कानि0 पवन वर्मा — कोतवाली पंचेश्वर
12. कानि0 संतोष जोशी — साइबर सेल
13. कानि0 सुभाष चन्द्र भट्ट — साइबर सेल
14. कानि0 गौरव कोरंगा
15. कानि0 उजीर अहमद
16. म0हो0गा0 गीता शर्मा
17. म0हो0गा0 बबीता पालीवाल — यातायात सेल
एसपी महोदया ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं संवेदनशील पुलिसिंग के साथ कार्य करते हुए आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
















Leave a Reply