चम्पावत | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को नशा तस्करों के विरुद्ध सतर्कता बढ़ाते हुए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं । उक्त क्रम में क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक, कोतवाली चम्पावत के नेतृत्व में चौकी चलथी पुलिस टीम द्वारा चौकी चलथी के सामने बैरियर पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी । चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली चंपावत मे धारा 8/20 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
👤 *गिरफ्तार अभियुक्त*
तरुण सिंह ग्वाल पुत्र पूरन सिंह ग्वाल, निवासी वार्ड नं. 04, घंटाघर, पिथौरागढ़, उम्र 25 वर्ष।
📦 *बरामदगी*
➡️ 10 ग्राम अवैध स्मैक
📞 नशा तस्करी की सूचना दें
MANAS हेल्पलाइन – 1933 | आपातकालीन सेवा – 112
नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना पुलिस को दें। *सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।*
नशा मुक्त देवभूमि–नशा मुक्त भारत
















Leave a Reply