सुरक्षा का संदेश, जागरूकता का संकल्प शारदा बैराज में AHTU टीम का विशेष अभियान |

चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में AHTU पुलिस टीम द्वारा बनबसा क्षेत्र मे जनजागरूकता अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान वहां उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराध, मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति एवं महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, CVV, बैंकिंग जानकारी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें, संदिग्ध लिंक, फर्जी विज्ञापनों एवं अज्ञात वीडियो कॉल से सावधान रहें तथा प्रत्येक ऑनलाइन खाते के लिए अलग एवं मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें । टीम द्वारा नागरिकों को मानव तस्करी एवं बाल शोषण जैसे अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल 112 को देने की अपील की गई । महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *