चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशन में थाना बनबसा पुलिस की विशेष टीम ने सर्विलांस सेल एवं CEIR पोर्टल की सहायता से गुम हुए मोबाइल फोनों की तकनीकी पड़ताल कर विभिन्न राज्यों एवं जनपदों से कुल 12 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए । बरामद मोबाइल पीलीभीत, बिहार, दिनेशपुर, पिथौरागढ़, दिल्ली, कन्नौज, खटीमा* सहित अन्य जनपदों / राज्यों से बरामद किए गए । रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा थाना बनबसा में सभी बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा उन्होंने चम्पावत पुलिस का आभार व्यक्त किया । बरामद किए गए मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत ₹1,49,000/- है | इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित नागरिकों को संचार साथी ऐप, CEIR पोर्टल, साइबर अपराधों से बचाव, नशा मुक्ति अभियान, महिला सुरक्षा, तथा मानस हेल्पलाइन न0 1933 सहित विभिन्न जनहितकारी सेवाओं की जानकारी देते हुए किसी भी साइबर धोखाधड़ी अथवा मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन न0 1930 व CEIR पोर्टल का उपयोग करने की अपील की गई । जनता ने चम्पावत पुलिस की इस त्वरित, तकनीकी एवं जनहितकारी कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति विश्वास व्यक्त किया ।
तकनीक की ताकत, पुलिस की तत्परता 12 खोए मोबाइल बरामद कर चम्पावत पुलिस ने लौटाया भरोसा |
















Leave a Reply