चम्पावत | जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सीमा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा बनबसा स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा, शारदा बैराज एवं ICP चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, आगंतुकों के सत्यापन, दस्तावेजों की जांच एवं चेकिंग प्रक्रिया का गहन निरीक्षण किया । इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । सभी कार्मिकों को निर्देशित किया कि सीमा क्षेत्र में विशेष सतर्कता एवं निरंतर निगरानी बनाए रखें, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर पैनी नजर रखें, प्रत्येक आगंतुक का नियमानुसार सत्यापन सुनिश्चित करें तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें । कहा कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, सजगता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया ।
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा का सशक्त संदेश एसपी ने शारदा बैराज व ICP चेक पोस्ट का किया औचक निरीक्षण |
















Leave a Reply