सड़क पर गिरे विशालकाय चीड़ के पेड़ को हटाकर फायर स्टेशन चम्पावत ने यातायात कराया सुचारु |

चम्पावत |बजे फायर स्टेशन चम्पावत को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बोड़ी किमतोली (चम्पावत) के समीप सड़क पर मलवे के साथ एक विशालकाय चीड़ का पेड़ गिर गया है, जिससे यातायात बाधित हो गया । सूचना मिलते ही फायर स्टेशन चम्पावत से फायर यूनिट आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने वुडन कटर की सहायता से गिरे हुए पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा तथा JCB की सहायता से उसे सड़क से हटाकर मार्ग को पूरी तरह साफ किया। फायर यूनिट की त्वरित कार्रवाई से यातायात शीघ्र ही सुचारु कर दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *