उच्च गुणवत्ता और समय पर निर्माण के निर्देश एसपी ने निर्माणाधीन फायर स्टेशन चम्पावत भवन का किया औचक निरीक्षण |

चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा निर्माणाधीन फायर स्टेशन चम्पावत भवन का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक  ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं निर्धारित समयसीमा का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था से निर्माण की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्य में पूर्ण पारदर्शिता, उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । एसपी ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने उपयोग में लाई जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने, सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने तथा कार्य को निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *