लड़ाई-झगड़े से अशांति फैलाना पड़ा भारी चम्पावत पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार |

चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन में जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चम्पावत पुलिस लगातार सतर्कता एवं प्रभावी कार्रवाई कर रही है । थाना रीठा साहिब पुलिस द्वारा लडाई झगड़ा शांति व्यवस्था भंग करने पर बॉबी भट्ट को धारा 126/135/135(3)/170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को माननीय परगना मजिस्ट्रेट, पाटी के समक्ष पेशी किया गया ।

*चम्पावत पुलिस का संदेश*:
जनपद में कानून व्यवस्था भंग करने अथवा सार्वजनिक शांति में व्यवधान उत्पन्न करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कठोर एवं त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *