चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन में थाना तामली पुलिस द्वारा ग्राम लेटी एवं निनोडी में आमजन को साइबर सुरक्षा, पर व्यापक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, OTP एवं बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, डिजिटल सुरक्षा तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी साझा की गई । इस अवसर पर MRM एवं GRM से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी देते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सुरक्षित, जिम्मेदार एवं सकारात्मक उपयोग के बारे में भी विस्तार से बताया गया । कार्यक्रम में बच्चों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने प्रश्न पूछे, जिनका पुलिस टीम द्वारा सरल एवं व्यवहारिक तरीके से समाधान किया गया ।
चम्पावत पुलिस की जनजागरूकता पहल |
















Leave a Reply