कर्तव्यनिष्ठ सेवा को सलाम अपर उप निरीक्षक साबिर अली एवं अपर उप निरीक्षक दिवानी राम को भावभीनी विदाई |

चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत की अध्यक्षता में पुलिस लाइन चम्पावत में अधिवर्षता सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे अपर उप निरीक्षक अभिसूचना साबिर अली एवं स्वेच्छा सेवानिवृत्त जाने वाले अपर उप निरीक्षक दिवानी राम के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर महोदया ने दोनों अधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं सुखमय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएँ दीं। महोदया ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन कर विभाग की गरिमा को बढ़ाया है । समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दोनों अधिकारियों के उत्कृष्ट सेवाकाल, सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व तथा विभाग के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की । अपने संबोधन में अपर उप निरीक्षक साबिर अली एवं अपर उप निरीक्षक दिवानी राम ने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए सभी पुलिस कर्मियों से ईमानदारी, अनुशासन एवं पूर्ण निष्ठा के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया । समारोह के अंत में चम्पावत पुलिस परिवार ने दोनों अधिकारियों को भावभीनी विदाई देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *