चम्पावत पुलिस की संवेदनशील पहल: बिछड़ी नेपाली बालिका को सुरक्षित घर पहुंचाया |

चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन में निहारिका सेमवाल क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण एवं नन्द किशोर बचकोटी प्रभारी AHTU के नेतृत्व में AHTU चम्पावत पुलिस द्वारा बनबसा क्षेत्र में एक नेपाली मूल की बालिका, जो अपने साथियों के साथ भारत घूमने आई थी अपने साथियों से बिछड़ी हुई मिली । पूछताछ के दौरान बालिका ने अपना पता उपनगर पालिका पोखरा महानगरपालिका-9, जिला कास्की, नेपाल बताया। तत्पश्चात AHTU पुलिस टीम ने नेपाल आफन्त (KIN) NGO से समन्वय स्थापित कर आवश्यक सत्यापन एवं नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बालिका को सकुशल उसके घर/परिजनों तक पहुंचाया । चम्पावत पुलिस की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई से एक मासूम सुरक्षित अपने परिवार तक पहुँच सकी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *