चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशन चल्थी चौकी कोतवाली चम्पावत पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज चम्पावत में जाकर साइबर सुरक्षा अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं,अध्यापकों व अन्य स्टॉप को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि किसी भी व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम/डेबिट कार्ड, सीवीवी अथवा अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा न करें। साथ ही फर्जी ऑफर, अनजान लिंक, संदिग्ध कॉल, ऑनलाइन गेमिंग, अधिक पैसा कमाने का झांसा, निवेश के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी तथा अन्य ऑनलाइन साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील करते हुए जागरुक किया गया ।
साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन एवं साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई ।
महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु महिला हेल्पलाइन तथा चाइल्ड हेल्पलाइन सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं की जानकारी भी दी गई ।












Leave a Reply