सुरक्षित समाज की ओर कदम: तामली पुलिस ने चलाया व्यापक जागरूकता अभियान |

चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन में थाना तामली पुलिस द्वारा मंच चौकी क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान आमजन को साइबर अपराधों से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव, महिला सुरक्षा, बाल श्रम निषेध, नाबालिगों से श्रम न कराने तथा यातायात नियमों के पालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई । साथ ही आपातकालीन सेवाओं एवं हेल्पलाइन नंबर 112, 1930 (साइबर हेल्पलाइन) एवं 1933 का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया ।

चम्पावत पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, साइबर ठगी अथवा अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *