अवैध शराब तस्करी पर बनबसा पुलिस का प्रहार, 50 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार |

चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बनबसा पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है । बनबसा पुलिस टीम द्वारा बनबसा क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करते हुए अभियुक्त सुनील पुत्र रामेश्वर निवासी भजनपुर पोस्ट चन्दनी थाना बनबसा जनपद चंपावत के कब्जे से 50 ट्रेटा पैक देशी मसालेदार शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनबसा में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त
1- सुनील पुत्र रामेश्वर निवासी भजनपुर पोस्ट चांदनी थाना बनबसा जनपद उम्र 36 बर्ष

बरामदगी:
50 ट्रेटा पैक देशी मसालेदार शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *