चम्पावत | माँ पूर्णागिरि धाम के दर्शन हेतु आए श्रद्धालु मुकेश पुत्र त्रिलोक राम, निवासी फाकपुर नई बस्ती, बनबसा, जनपद चम्पावत का मोबाइल फोन शारदा घाट पर कहीं गुम हो गया था। ड्यूटी के दौरान स्थानीय पुलिस एवं जल पुलिस के जवान रविन्द्र कुमार पहलवान को उक्त मोबाइल फोन मिला। ईमानदारी एवं तत्परता का परिचय देते हुए उन्होंने मोबाइल के वास्तविक स्वामी की पहचान कर उसे सुरक्षित रूप से श्रद्धालु मुकेश को सुपुर्द कर दिया गया । अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर श्रद्धालु मुकेश ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उत्तराखंड पुलिस की त्वरित कार्यशैली, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना की सराहना की तथा चम्पावत पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया ।
ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय, जल पुलिस चम्पावत ने लौटाया श्रद्धालु का गुम मोबाइल |














Leave a Reply