कोतवाली टनकपुर पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान साइबर अपराध, नशा उन्मूलन एवं यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक |

चम्पावत | पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार जनपद में संचालित साइबर अपराध जागरूकता अभियान, ड्रग्स निषेध सप्ताह एवं नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान के क्रम में कोतवाली टनकपुर पुलिस द्वारा वरिष्ठ उप निरीक्षक पूरन सिंह तोमर के नेतृत्व में पीलीभीत चुंगी, टनकपुर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान आमजन को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों एवं उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं, घर बैठे नौकरी दिलाने के नाम पर होने वाली साइबर धोखाधड़ी, OTP एवं पासवर्ड की सुरक्षा, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग तथा साइबर बुलिंग एवं साइबर स्टॉकिंग जैसे विषयों पर जागरूक करते हुए सतर्क रहने की अपील की । इसके साथ ही मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया गया ।

जनसामान्य को आपातकालीन एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी प्रदान की गई—
1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
1090 – महिला हेल्पलाइन
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
1933- मानस
112 – पुलिस आपातकालीन सेवा

टनकपुर पुलिस ने नागरिकों से किसी भी प्रकार की संदिग्ध साइबर गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल संबंधित हेल्पलाइन अथवा निकटतम पुलिस स्टेशन को देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *