चम्पावत | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” को सफल बनाने एवं जनपद चम्पावत को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । निहारिका सेमवाल, क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर एवं प्रभारी SOG के नेतृत्व में गठित संयुक्त पुलिस टीम द्वारा टनकपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मनिहारगोठ क्षेत्रान्तर्गत रेलवे पटरी के समीप मोटरसाइकिल पर बैठे एक संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे से 253 ग्राम अवैध स्मैक (हैरोइन) बरामद हुई। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
तस्लीम मंसूरी पुत्र सलीम मंसूरी, निवासी – वार्ड नं० 06, मीना बाजार, थाना बनबसा, जनपद चम्पावत
उम्र – 21 वर्ष
बरामदगी
🔹 253 ग्राम अवैध स्मैक (हैरोइन) अंतराष्ट्रीय किमत 75,00000/-
🔹 एक बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
🔹 ₹900 नगद
🔹 एक वीवो मोबाइल फोन
पूछताछ का विवरण
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त स्मैक हैरी सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी टाटरगंज, थाना हजारा, जनपद पीलीभीत से लेकर नशे के आदी युवकों को बेचता था। मामले में नामजद अभियुक्त हैरी सिंह की तलाश जारी है।
पंजीकृत अभियोग
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली टनकपुर में धारा 08/21/29/60 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नशे के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की सख्त चेतावनी
चम्पावत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। नशा तस्करों एवं उनके नेटवर्क के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्यवाही भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।
अपील
चम्पावत पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री अथवा सेवन से संबंधित जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस एवं 1933 (मानस) पर भी दें। आपकी सतर्कता एवं सहयोग से ही “नशामुक्त चम्पावत, नशामुक्त उत्तराखण्ड” के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।













Leave a Reply